फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman took dangerous step after two extra marital affair

पति को छोड़ प्रेमी के पास गई, उसने छोड़ा साथ तो तीसरे के साथ रहने लगी और फिर एक दिन...

Mon, 15 Oct 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Mon, 15 Oct 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
woman took dangerous step after two extra marital affair
- फोटो : डेमो

लिव इन रिलेशन में रह रही एक महिला ने आर्थिक तंगी के चलते जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार जिस प्रेमी के चक्कर में उसने अपने पति को छोड़ा था।

विज्ञापन


वह प्रेमी भी उससे नाता तोड़कर चला गया। इसके बाद वह एक अधेड़ के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। उक्त व्यक्ति ने जब महिला को खर्च आदि देना कम कर दिया तो आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने जान दे दी। अधेड़ व्यक्ति की पत्नी ने मृतका के बेटे का पालन पोषण करने की बात कही है।
विज्ञापन


बदरीनाथ (चमोली) निवासी बीना बिष्ट (35) ने पांच वर्ष पूर्व पति को छोड़कर प्रेमी संग शादी कर ली थी। लेकिन, शादी के एक साल बाद ही प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद पूर्व पति ने भी उसे नहीं अपनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला को अपने साथ रख लिया

तीन वर्ष पहले वह अपने सात वर्षीय बेटे के साथ रोजगार के तलाश में रामनगर आ गई। यहां उसकी मुलाकात पीरूमदारा (रामनगर) निवासी एक अधेड़ से हुई। नौकरी दिलाने की बात कहकर अधेड़ उसे अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रख लिया।

कुछ समय बाद उसने काशीपुर के ग्राम फसियापुरा में उसे किराए पर कमरा लेकर दे दिया। इस दौरान खर्च को लेकर वह बीना को तंग करने लगा। बेटे को स्कूल भेजने की बात पर अक्सर दोनों में बहस होती थी।

मकान स्वामी ने बताया कि आर्थिक तंगी और बेटे को लेकर बीना ने शनिवार दोपहर जहर खा लिया। एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उक्त व्यक्ति को सौंप दिया। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed