फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman swept in rill, died.

उत्तरकाशी: मेला देखने जा रही महिला तेज बहाव में बही, मौत

Thu, 13 Aug 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 13 Aug 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
woman swept in rill, died.

उत्तरकाशी के लौंथरू गांव में आयोजित मेले में जाते समय अंधरी गाड में बहने से एक महिला की मौत हो गई। करीब तीन घंटे बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया। जिले में छह दिन के भीतर इसी तरह गदेरे में बहने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


गाड पार करते वक्त फिसला पैर
भटवाड़ी प्रखंड के लौंथरू गांव में बृहस्पतिवार को बाणेश्वर देवता का मेला होना था। लौंथरू गांव निवासी शिव प्रसाद कंसवाल और उनकी पत्नी चंद्रेश्वरी देवी मेले में शामिल होने के लिए नगाण तोक स्थित अपनी छानी से गांव की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बगैर पुलिया के अंधरी गाड पार करते समय अचानक पैर फिसलने से चंद्रेश्वरी देवी गदेरे के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही पूरा गांव मौके पर पहुंच गया, लेकिन महिला को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी पर आए जवान ने निकाला शव
करीब तीन घंटे बाद महिला का शव घटनास्थल से तीन सौ मीटर नीचे गदेरे के बीच पत्थरों में फंसा मिला। मेले में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आए सेना के जवान दिनेश ने जोखिम उठाकर गदेरे के बीच से महिला का शव बाहर निकाला।

महिला की मौत के बाद गांव में शोक छा गया। मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया। जिले में छह दिन के भीतर गदेरे में बहने की यह तीसरी घटना है।

इससे पहले आठ अगस्त को गुंदियाटगांव में एक छात्र, 11 अगस्त को सिमलसारी में एक चार साल की बच्ची की भी गदेरे में बहने से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed