फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman slapped on businessman in dehradun.

महिला के थप्पड़ पर राजधानी में बवाल, घंटाघर जाम

Mon, 02 May 2016 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 May 2016 03:17 AM IST
सार

  • महिला पर व्यापारी को थप्पड़ मारने का आरोप 
  • कार की टक्कर के बाद हुआ विवाद, हंगामा    

विज्ञापन
woman slapped on businessman in dehradun.
गुस्साए व्यापार‌ियों ने घंटाघर जाम कर द‌िया। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

देर रात घंटाघर पर एक व्यापारी की कार से हुई टक्कर के बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए व्यापारियों ने कार सवार एक महिला पर ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव मनमीत सिंह से अभद्रता का आरोप लगाया। व्यापारियों का आरोप है कि कार से टक्कर मारने के बाद महिला ने व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


घंटाघर के पास कार को आगे निकालने के प्रयास में एक महिला ने ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव मनमीत सिंह की कार को टक्कर मार दी।

व्यापारियों का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद महिला ने व्यापारी से भद्रता की, लेकिन पुलिस ने महिला को गिरफ्तार न कर उसे मौके से भगा दिया। रात घटना की जानकारी अन्य व्यापारियों को मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए।
विज्ञापन

भड़के व्यापारियों ने घंटाघर पर लगाया जाम

woman slapped on businessman in dehradun.
प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : AmarUjala

गुस्साए व्यापारियों ने महिला की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटाघर पर जाम लगा दिया। जाम से चकराता रोड, राजपुर रोड, घंटाघर से दर्शन लाल चौक मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अजय सिंह ने गुस्साएं व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी नहीं माने।

देर रात मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश उग्रवाल, सरदार जीवन सिंह आदि पहुंच गए थे।

एसपी ट्रैफिक को सस्पेंड करने की मांग 
व्यापारियों ने घंटाघर पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एसपी ट्रैफिक का व्यवहार ठीक नहीं है, वे व्यापारियों को कई बार अपमानित कर चुके हैं। जब तक उन्हें सस्पेंड नहीं किया जाता व्यापारी जाम नहीं खोलेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि एसपी ट्रैफिक को तत्काल सस्पेंड किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed