{"_id":"c1c324fe1712c0dd33482aa9ca16d80a","slug":"woman-missing-with-two-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को लेकर गई सब्जी लेने और नहीं लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को लेकर गई सब्जी लेने और नहीं लौटी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 26 Sep 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र से एक विवाहिता अपने दो बच्चों के साथ संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई। विवाहिता बुधवार को अपने घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी।
विज्ञापन
पुलिस को विवाहिता के मोबाइल फोन की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोनों बच्चे भी साथ
सिविल लाइंस क्षेत्र में सुदर्शन प्लाजा के पास विकास गुप्ता रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी घर से सब्जी लेने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
विवाहिता के साथ उसके दो छोटे बच्चे खुशबु और नैतिक भी थे। रात तक जब विवाहिता नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने विवाहिता को तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में मिली मोबाइल लोकेशन
विकास ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है। एसएसआई आरके सकलानी ने बताया कि विवाहिता के मोबाइल फोन की लोकेशन निकालने पर लोकेशन महाराष्ट्र में मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।