फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman meet with family after 12 years

देवर ने की थी हत्या लेकिन 12 साल बाद लौट आई ये महिला, पढ़ें भावुक कहानी

Wed, 25 Jan 2017 04:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 25 Jan 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
woman meet with family after 12 years
seema - फोटो : amar ujala

‘बहन, तेरा इंतजार करते-करते मां हम सबको छोड़कर चली गई’। 12 साल बाद जब सीमा अपने भाइयों से मिली तो उसके भाई रोते-रोते बस यही कहते रहे।

विज्ञापन


अपने पिता और भाइयों से मिलकर सीमा सब से लिपट-लिपटकर रोती रही। यह मिलाप देखकर कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखें भी छलक आई। 

हरियाणा के झज्जर के बेरी गांव निवासी सीमा शर्मा अक्तूबर 2004 में दिल्ली के नागलोई थाना क्षेत्र से लापता हो गई थी। वह दिल्ली में अपने पति मनोज कुमार शर्मा के साथ रहती थी।

विज्ञापन

देवर ने मरा समझ कर कहीं छोड़ दिया था

woman meet with family after 12 years
seema

सीमा का आरोप है कि उसके देवर ने उसे मारा था और उसे मरा समझ कर कहीं छोड़ दिया था। हालांकि इसके बारे में उसे ज्यादा ध्यान नहीं है। सोमवार को जब वह गंगनहर कोतवाली पहुंची तो उसने पुलिस को आपबीती सुनाई थी।

उसके बाद एसएसआई देवराज शर्मा और एसआई हीरा सिंह लिंगवाल ने उसके परिजनों का पता लगाने में जुटे। पता चला कि उसका पति मनोज कुमार शर्मा दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है।

उसके बाद रुड़की पुलिस ने सीमा के भाई, पिता का पता लगाया। 12 साल बाद सीमा के मिलने की खबर जब उसके भाई मनोज कुमार, विजय, अशोक और पिता अमरनाथ को मिली तो वह तुरंत गंगनहर कोतवाली पहुंचे।

सभी लिपट-लिपट कर रोने लगे

woman meet with family after 12 years
seema

जैसे ही भाई-बहन ने एक-दूसरे को देखा तो सभी लिपट-लिपट कर रोने लगे। पिता भी बेटी को गले लगाकर खूब रोए। भाइयों ने बताया कि मां तेरा इंतजार करते हुए हम सबको छोड़कर चली गई है।

वर्ष 2012 में उसकी मौत हो गई है। मनोज कुमार ने बताया कि उनकी बहन को उसका देवर परेशान करता था। वह यह बात जानते थे।

उन्हें पूरा संदेह था कि उसकी बहन को गायब करने में उसके देवर का ही हाथ है। इस संबंध में दिल्ली के नागलोई थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच इसकी जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन

पति भी पहुंचा थाने

woman meet with family after 12 years
पुलिस - फोटो : file

सीमा के मिलने की खबर पाकर पति मनोज कुमार शर्मा भी गंगनहर कोतवाली पहुंचा। पति ने सीमा को गले लगाया। पति से मिलकर सीमा फफक-फफक कर रोने लगी।

मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उसने सीमा की हर संभव तलाश की। लेकिन, कहीं पता नहीं चला। वह अपनी पत्नी से बेहद प्रेम करता है। इसी वजह से उसने दूसरी शादी भी नहीं की। तीनों बच्चों को मां बनकर पाला। उनके बच्चे अब बड़े हो चुके हैं।

क्राइम ब्रांच भी पहुंची रुड़की
दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार को गंगनहर कोतवाली पहुंची। टीम ने सीमा से काफी देर तक पूछताछ की। सीमा के मायके पक्ष का आरोप था कि उसके देवर और पति ने उसे गायब कराया था। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि महिला को उसके भाइयों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed