जिसने 60 हजार रुपये में खरीदा, उसी के लिए पुलिस से लड़ गई पीड़िता, जानिए क्यों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस खरीददार ने महिला को 60 हजार रुपये में खरीदा, महिला पुलिस के सामने उसी को अपनी पति कहने लगी। बोलने लगी यह पति है मेरा, इसे छोड़ दो। जानिए पूरा मामला, जब पुलिस भी रह गई दंग...
मानव तस्करी निरोधक दस्ते ने टिहरी विस्थापित कालोनी से चल रहे मानव तस्कर गैंग का भंडाफोड़ किया था और एक महिला और एक युवती मुक्त कराई थी। पुलिस के हत्थे एक पूरा परिवार ही चढ़ा था। जिसकी मुखिया सीता देवी ने कई महत्वपूर्ण राज उगले थे। पुलिस ने सीता देवी के भाई रामदास को आठ दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी रामदास ने एक महिला को देवबंद में बेचने की बात बताई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिवपुर देवबंद से बृहस्पतिवार को महिला को बरामद कर लिया।
जानिए, महिला ने क्या कहा..
यहां लाकर पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसका विवाह 2011 में बराईपुर छपरा से हुआ था और 2014 में दुर्घटना में पति की मौत हो गई थी। बताया कि तब से गैंग लीडर सीता देवी की बेटी बहू यहां ले आई थी और साठ हजार में अब उसके मौजूदा पति को बेचा था।
मौजूदा पति ने उसके दो मासूम बच्चों को भी अपनाया था, लिहाजा वह उसके ही साथ रहना चाहती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला को उसके ही पति की सुपुर्दगी में दे दिया गया।