{"_id":"592938f94f1c1b9944535f17","slug":"woman-doing-weird-things-in-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब अजीब हरकतें करने लगी महिला, घरवाले बोले 'ऊपरी हवा का साया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब अजीब हरकतें करने लगी महिला, घरवाले बोले 'ऊपरी हवा का साया'
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 27 May 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
सड़क में उस वक्त हर कोई अवाक रह गया, जब एक महिला तांगे से उतरकर अजीब हरकत करने लगी। आस-पास खड़े लोग उस वक्त और डर गए जब घरवालों ने कहा इस पर ऊपरी हवा का साया है। पढ़ें, पूरा मामला..
विज्ञापन
यह मामला हरिद्वार जनपद स्थित रुड़की में हुआ। चंद्रशेखर चौक पर एक महिला ने शुक्रवार को हंगामा किया। महिला ने अजीबोगरीब हरकतें करने लगी। साथ ही आने जाने वालों को गालियां दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल एक वाहन से महिला और उसके परिजनों को उनके मुजफ्फरनगर स्थित घर भेजा। शाम के समय एक महिला अपने परिवार के लोगों के साथ कलियर में साबिर साहब की दरगाह में हाजिरी लगवाने के बाद वापस मुजफ्फरनगर जा रही थी।
विज्ञापन
महिला परिवार के साथ तांगे पर बैठी थी। जैसे ही तांगा चंद्रशेखर चौक पर पहुंचा तो अचानक ही महिला ने तांगा रुकवाया और अजीबोगरीब हरकतें करने लगी।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके परिवार को एक वाहन से रवाना कर दिया। परिजनों का कहना था कि महिला पर ऊपरी हवा का साया है। उसे उपचार के लिए ही वह कलियर लेकर आते हैं।