{"_id":"2b909568f6ac38437b0c5bcf6f1f9169","slug":"woman-died-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को बचाने में गई पत्नी की जान, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते को बचाने में गई पत्नी की जान, पति गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 18 Nov 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रूड़की में सालियर गांव के पास हाइवे पर सोमवार की रात स्कार्पियो कार सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी। हादसे में दिल्ली निवासी महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
दिल्ली से आ रहे थे दून
कमल किशोर निवासी 9/10 मंजीत पार्क दाल मिल रोड उत्तम नगर दिल्ली सोमवार की रात स्कार्पियो कार से देहरादून जा रहे थे। उनके साथ पत्नी ममता (48) भी थीं।
रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली-देहारादून हाइवे पर स्थित सालियर गांव के निकट कार के सामने एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने में कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
पति की हालत गंभीर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके की आवाज पुलिस चेक पोस्ट तक गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पति पत्नी कार में फंसे हुए थे। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। कुछ देर बाद ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं कमल किशोर की हालत गंभीर होती देख उन्हें देहरादून रेफर किया गया है।