{"_id":"5c52c19dbdec224d04453539","slug":"woman-beaten-for-dowry-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, लेकिन पति ने लिखवाई गायब होने की तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, लेकिन पति ने लिखवाई गायब होने की तहरीर
Thu, 31 Jan 2019 03:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंढौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंढौरा
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 31 Jan 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दहेज के लिए ससुरालवालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के परिजनों ने पांच लोगों के लिए खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, मंगलवार को पति ने भी विवाहिता और बच्चे के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुरकाजी के एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की उसकी बहन की शादी 16 जनवरी 2016 को लढ़ौरा में हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुरूप दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवाले उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि मंगलवार को ससुरालवालों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की और उसे व उसके डेढ़ साल के बच्चे को गायब कर दिया। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस चौकी इंचार्ज लोकपाल परमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन