{"_id":"62852500b0857e67a93d0e32","slug":"woman-beat-up-brutally-women-commission-expressed-displeasure-over-assault-on-woman-instructions-police-captain-for-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकअप में महिला को थर्ड डिग्री: आयोग ने चोरी के शक में मारपीट पर जताई सख्त नाराजगी, कप्तान को कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकअप में महिला को थर्ड डिग्री: आयोग ने चोरी के शक में मारपीट पर जताई सख्त नाराजगी, कप्तान को कार्रवाई के निर्देश
Wed, 18 May 2022 10:26 PM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 18 May 2022 10:26 PM IST
सार
देहरादून में चोरी के शक पर हिरासत में लेने के बाद पुरुषों और महिला पुलिसकर्मियों ने महिला को थर्ड डिग्री दिया। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस मामले में समाचार पत्रों में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए पुलिस कप्तान से मामले की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई से घायल महिला अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोगीवाला पुलिस चौकी की ओर से चोरी के एक मामले में शक के आधार पर एक महिला को उठाकर पूछताछ के नाम पर उससे मारपीट करने के मामले का उत्तराखंड महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस मामले में सख्त नाराजगी जताते हुए देहरादून के पुलिस कप्तान को आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस मामले में समाचार पत्रों में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए पुलिस कप्तान से मामले की जांच कराने को कहा है। मीडिया को जारी बयान में अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि प्रदेश में किसी भी महिला से इस प्रकार की अभद्रता को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Sarkari Naukri 2022: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जुलाई में निकल रही हैं यहां बंपर भर्तियां, हो जाएं अलर्ट
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस का काम केवल शक के तथ्य के आधार पर आरोपी को कोर्ट तक ले जाने का है। केवल शक के आधार पर किसी को भी इस तरह से मारने या पीटने का हक पुलिस को नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी को दोष सिद्ध होने पर सजा देने का अधिकार कोर्ट को है। उन्होंने पुलिस कप्तान से मामले में लिप्त आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।