फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pickup truck loaded with gravel crashes near Chatarigaad

Dehradun News: चातरीगाड़ के पास रोड़ी से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर

Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck loaded with gravel crashes near Chatarigaad
सनैल से रोड़ी लेकर मोरी-सांकरी की ओर जा रही पिकअप शनिवार रात को चातरीगाड़ के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार बताए गए हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि पिकअप रोड़ी से भरी हुई थी और सनैल से मोरी-सांकरी की ओर जा रही थी। चातरीगाड़ के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटनास्थल के संबंध में जानकारी जुटाई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी कुलदीप शाह ने बताया कि वाहन दुर्घटना की सूचना मिली है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed