फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sarkari Naukri 2022, Recruitment will open in July on posts of Group-C, upsssc, Government Job

Sarkari Naukri 2022: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जुलाई में निकल रही हैं यहां बंपर भर्तियां, हो जाएं अलर्ट

Wed, 18 May 2022 02:06 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 May 2022 02:06 PM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तय किया है कि सभी सिफारिश आने के बाद जुलाई महीने में भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करेंगे। तब तक इन पदों की संख्या दो हजार से ऊपर पहुंच सकती है।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2022, Recruitment will open in July on posts of Group-C, upsssc, Government Job
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जुलाई महीने में समूह-ग की बंपर भर्तियां निकलने वाली हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बेरोजगारों के लिए यह साल राहत भरी खबर लेकर आने वाला है।

विज्ञापन


विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक जैसे 1300 समूह-ग के पदों पर भर्ती के अधियाचन (सिफारिश) विभिन्न विभागों से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मिल चुके हैं। इनका अध्ययन शुरू कर दिया गया है। जिन विभागों से प्रस्ताव के साथ नियमावली नहीं आई है, वह मंगाई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, अन्य विभागों से भी अधियाचन आने का सिलसिला जारी है। लिहाजा, आयोग ने तय किया है कि सभी सिफारिश आने के बाद वह जुलाई महीने में भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करेंगे। तब तक इन पदों की संख्या दो हजार से ऊपर पहुंच सकती है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि सभी एक जैसी अर्हता वाले पदों के लिए एक ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आयोग पुरानी भर्तियों को पूरा करने में भी जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवालों पर सवाल उठने के बाद अटके भर्तियों के रिजल्ट

प्रदेश में चल रही समूह-ग की दो बड़ी भर्तियों के प्रश्न पत्रों पर सवाल उठने के बाद आयोग इनकी जांच कर रहा है। जांच के बाद ही इनका परिणाम जारी किया जाएगा। दरअसल, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा के लिए करीब 80 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। 316 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 16 जुलाई से 25 जुलाई के बीच हुई थी। परीक्षा के प्रश्न पत्रों में उम्मीदवारों ने अंग्रेजी के सवालों का गूगल से हिंदी ट्रांसलेट करने का आरोप लगाया था। इसी प्रकार, सहायक लेखाकार के करीब 600 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने सितंबर में परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा में भी उम्मीदवारों ने अंग्रेजी में आए सवालों को गूगल से गलत ट्रांसलेट करते हुए हिंदी में देने का आरोप लगाया था। इसका रिजल्ट भी अटका हुआ है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि इन दोनों भर्तियों में एक जैसे आरोप लगे थे। लिहाजा, आयोग विशेषज्ञों ने इनकी जांच करा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...क्रूरता: देहरादून में 'जय भीम' जैसा केस, मालिक के घर चोरी, पुलिस ने नौकरानी को बेसुध होने तक पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed