{"_id":"6aa54ac2352c20f1fc069324","slug":"rojgar-mela-haridwar-employment-fair-on-september-16-400-job-vacancies-across-7-8-industrial-units-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: हरिद्वार में लगने जा रहा है रोजगार मेला, 400 युवाओं के लिए नौकरी का मौका; कई कंपनियां लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: हरिद्वार में लगने जा रहा है रोजगार मेला, 400 युवाओं के लिए नौकरी का मौका; कई कंपनियां लेंगी हिस्सा
Sat, 12 Sep 2026 06:25 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:25 PM IST
सार
नौकरी की तलाश कर रहे हरिद्वार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 16 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला लगेगा, जहां करीब 400 रिक्तियों के लिए भर्ती का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
रोजगार मेला (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से 16 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7-8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है। मेले में करीब 400 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। जिनमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: प्रेमिका की साजिश का पर्दाफाश, प्रेमी की कहीं और सगाई पर भड़की; पांच लाख में दी हत्या की सुपारी
विज्ञापन
उन्होंने ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और सेवायोजन प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।