कपड़े और जेवरात लेकर गायब हुई दुल्हन, घर पहुंच सिर पकड़कर बैठा पति
सास के बाहर निकलते ही नई नवेली बहू ने अपने कपड़े और जेवरात बांधे फिर रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। पति जब घर पहुंचा तो सिर पकड़कर बैठ गया। जानिए...
यह सनसनीखेज मामला पौड़ी गढ़वाल जनपद के लैंसडौन का है। ग्राम खर्का की एक महिला कपड़े-जेवरात लेकर गायब हो गई। उसके पति ने पत्नि के गायब होने की रिपोर्ट पुलिस चौकी पर दर्ज कराई हैं।
राजस्व पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पति कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका विवाह 5 मार्च 2016 को ग्राम सिरस्वाणा की किरण के साथ हुआ था। 9 जुलाई को उसकी माता किसी काम से अपनी पुत्री से मिलने के लिए कोटद्वार गई थी।
घर पहुंचे तो उड़ गए होश
कुलदीप ने बताया कि वह बिजली के काम से बढ़गांव गया हुआ था। 11 जुलाई को जब उसकी मां कोटद्वार से वापस अपने गांव पॅहुची तो पता चला कि बहु अपने कपड़े जेवर लेकर गायब हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे 11 जुलाई की सुबह कोटद्वार की तरफ जाने वाले वाहन में जाते हुए देखा था। उसके मोबाइल पर संपर्क करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ चल रहा है। पटवारी डीसी बुडाकोटि ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।