फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   without aadhar card children will not get mid day meal

बिना आधार कार्ड बच्चों को नहीं मिलेगा खाना

Sun, 30 Jul 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Jul 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
without aadhar card children will not get mid day meal
म‌िड डे मील - फोटो : अमर उजाला

जिन स्कूली बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं, उन्हें एक सितंबर से मिड-डे मील नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 अगस्त के बाद बिना आधार कार्ड वाले स्कूली बच्चों के हिस्से का खाद्यान्न कोटा जारी नहीं किया जाएगा। अभी प्रदेश में केवल 74 फीसदी बच्चों के ही आधार कार्ड बन पाए हैं। 

मिड-डे मील योजना के लिए केंद्र सरकार खाद्यान्न आवंटित करती है। प्रत्येक छात्र का खाद्यान्न का कोटा तय होता है। केंद्र सरकार ने खाद्यान्न का कोटा जारी करने के लिए सभी स्कूली बच्चों के आधार कार्ड अनिवार्य कर दिए हैं। केंद्र ने साफ किया कि 31 अगस्त के बाद केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं के हिस्से का खाद्यान्न जारी किया जाएगा, जिनके आधार की डिटेल जमा होगी।
विज्ञापन


महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि प्रदेश में अभी केवल 74 फीसदी स्कूली बच्चों के आधार कार्ड ही तैयार हुए हैं। केंद्र सरकार ने शिक्षा विभाग को अपनी विशेष कैमरा टीम बनाने की अनुमति दी है, जो स्कूलों में जाकर आधार कार्ड तैयार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी स्कूलों में जाकर छूटे हुए बच्चों के आधार कार्ड बनेंगे

without aadhar card children will not get mid day meal
aadhar card

महानिदेशक ने बताया कि सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी गई है। विभागीय टीम सभी स्कूलों में जाकर छूटे हुए बच्चों के आधार कार्ड बनाएगी। 20 अगस्त तक सभी स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बना लिए जाएंगे। जिन स्कूलों में सभी बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनेंगे वहां शिक्षकों का वेतन काटा जाएगा। साथ ही संबंधित जिले के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उनका वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
फर्जी छात्र संख्या पर लगेगी रोक 
केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद सरकारी स्कूलों की फर्जी छात्र संख्या पर भी काफी हद तक रोक लग सकेगी। अभी बड़ी संख्या में फर्जी छात्र संख्या के मामले सामने आते हैं। कहीं अधिक छात्र संख्या दिखाने तो कहीं मिड-डे मील का कोटा बढ़ाने के लिए फर्जी छात्र संख्या दर्शाई जाती है। वहीं, कई बच्चों का दो-दो स्कूलों में पंजीकरण कराया गया है। आधार अनिवार्य होने के बाद यह फर्जीवाडा करना आसान नहीं रहेगा। 

सभी ऐसे बच्चों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके अभी तक आधार नहीं बने हैं। उनके संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। विभागीय कैमरा टीम स्कूलों में जाकर बच्चों के आधार कार्ड बनाएगी। 
- कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed