फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   With the deployment of new accountants recruited by the

Dehradun News: दो साल बाद लेखपाल फिर बनाएंगे प्रमाण पत्र

Sat, 30 Nov 2024 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
With the deployment of new accountants recruited by the
सरकार की ओर से भर्ती किए नए लेखपालों के तैनात होने से प्रमाण पत्र बनाने का काम दो साल बाद फिर से लेखपालों के हाथों में आएगा। तहसीलों से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों पर उनकी ओर से रिपोर्ट लगाई जाएगी। अब तक संग्रह अमीनों की रिपोर्ट पर प्रमाण पत्र जारी हो रहे थे। वर्ष 2022 में राज्य सरकार के आदेश पर उत्तराखंड लोक सेवा की ओर से लेखपाल (पटवारी भर्ती परीक्षा-2022) शुरू की गई थी। भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम छह जुलाई 2023 में जारी कर दिया गया था। भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद शासन की ओर से 45 लेखपालाें को हरिद्वार भेजा गया है। जिन्हें जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की ओर से हरिद्वार, रुड़की, लक्सर और भगवानपुर में तैनाती देकर भेज दिया गया है। बता दें कि पहले लेखपालों की कमी के चलते उनसे आय, जाति, स्थाई आदि प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने का कार्य तत्कालीन जिलाधिकारी की ओर से हटा लिया गया था और संग्रह अमीनों को सौंप दिया गया था। तब से लेकर अब तक लगभग दो साल से संग्रह अमीन ही प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाते आ रहे थे, पर संग्रह अमीनों की ओर से प्रमाण पत्राें पर रिपोर्ट लगाने का कार्य हटाने के लिए याचिका दायर की गई थी। जिस पर हाईकोर्ट की ओर से लेखपालों की भर्ती पूरी होने तक रिपोर्ट लगाने के आदेश दिए थे। ऐसे में अब लेखपालों की भर्ती होने से फिर से उनसे प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed