{"_id":"b39e3cb62ff12e4934428869fdd0b6e9","slug":"winter-line-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में स्विट्जरलैंड का मजा, दिखी 'विंटर लाइन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में स्विट्जरलैंड का मजा, दिखी 'विंटर लाइन'
अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 15 Nov 2013 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी से देहरादून शहर के आसमान में एक लंबी पीली लाइन यानी विंटर लाइन देख देश-विदेश से आए सैलानी अभिभूत हो जाते हैं। ऑफ सीजन और खासकर अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर नवंबर तक अधिकांश लोग विंटर लाइन के दीदार करने मसूरी की ओर रुख करते हैं।
विज्ञापन
केवल स्विट्जरलैंड और मसूरी में ऐसा नजारा
बता दें कि दुनिया में विंटर लाइन का नजारा सिर्फ दो जगह से ही देखा जा सकता है। एक स्विट्जरलैंड और दूसरा मसूरी में। अक्तूबर महीने के दूसरे सप्ताह से लेकर नवंबर आखिर तक मसूरी मालरोड से यह नजारा दिखाई देता है।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड और मसूरी की विंटर लाइन दुनिया में मशहूर है। वुडस्टॉक में आयोजित राइटर्स फेस्टिवल में विंटर लाइन फाउंडेशन का अहम योगदान रहता है।
वायुमंडल में नमी
सूर्यदेव के छिपने के बाद दून के आसमान में ऋषिकेश से लेकर पांवटा साहिब तक एक पीली लाइन बन जाती है। यही विंटर लाइन है।
कुछ मौसम विज्ञानियों का मानना है कि ठंड के मौसम में यानी विंटर सीजन में वायुमंडल में नमी आ जाती है और मैदानी क्षेत्रों की धूल एक सीमित ऊंचाई के बाद रुक जाती है। इससे एक समानांतर रेखा विंटर लाइन के तौर पर उभर जाती है।
विज्ञापन