फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wildfire in uttarakhand: well equipped model fire crew station open soon

वनाग्नि: जंगलों में आग रोकने को खुलेंगे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल फायर क्रू स्टेशन

Sat, 04 Sep 2021 12:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Sep 2021 12:56 PM IST
सार

प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के निर्देश पर प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान की ओर से फायर स्टेशनों को खोलने को लेकर प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। वन मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही फायर क्रू स्टेशन खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
wildfire in uttarakhand: well equipped model fire crew station open soon
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

फायर सीजन के दौरान हर साल जंगलों को वनाग्नि की घटनाओं से बचाया जा सके, इसके लिए राजधानी के विभिन्न इलाकों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चार फायर क्रू स्टेशन खोले जाएंगे।

विज्ञापन


प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के निर्देश पर प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान की ओर से फायर स्टेशनों को खोलने को लेकर प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। वन मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही फायर क्रू स्टेशन खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हर साल फायर सीजन के दौरान वनाग्नि से जंगलों को भारी नुकसान पहुंचता है। इससे वन संपदाओं व वन्यजीवों के जीवन पर भी संकट खड़ा हो जाता है। जंगल की आग कई बार आबादी क्षेत्र की ओर रुख कर जाती है तो खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में जिले में अत्याधुनिक फायर क्रू स्टेशन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि फिलहाल राजधानी के विभिन्न इलाकों में चार फायर क्रू स्टेशन खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन फायर को स्टेशनों पर अत्याधुनिक उपकरणों के साथ ही वनकर्मियों की तैनाती होगी जिन्हें विशेष तौर पर प्रशिक्षित भी किया जाएगा। 


बता दें कि फायर सीजन के दौरान वन विभाग की ओर से अस्थायी तौर पर फायर क्रू स्टेशन बनाए जाते हैं जहां कुछ समय के लिए वनकर्मियों की तैनाती की जाती है। ऐसे में इन नए फायर क्रू स्टेशनों के खोले जाने से इस समस्या का भी निराकरण हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed