फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wifi service in kedarnath dham.

केदारनाथ धाम में हेली सेवा और फ्री WIFI शुरू

Thu, 30 Apr 2015 04:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Apr 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
wifi service in kedarnath dham.

केदारनाथ धाम में गुरुवार से फ्री फाईफाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए बुधवार को ही सारी तैयारियां कर ली गई थी। यह सुविधा शुरू होने से धाम आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। इस फाईफाई सेवा को एक बार में केवल 200 लोग की उपयोग कर सकेंगे। तीर्थयात्रियों के लिए ये सुविधा केदारनाथ मंदिर से 100 मीटर तक होगी।

विज्ञापन


उधर, केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। यह सेवा बुधवार को शुरू होनी थी जो कि नहीं हो पाई। हालांकि डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने बुधवार से हेली सेवाएं शुरू होने दावा किया था। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि हेली सेवाओं के बारे में अनुमति पत्र तो मिल गया है, लेकिन इसमें किसी खास तिथि का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन


बुधवार को सेवा शुरू नहीं होने की वजह संभवत: कंपनियों की पूरी तैयारी न होना रही हो। हालांकि कंपनियों का स्टाफ गुप्तकाशी और केदारनाथ पहुंच गया है। अब गुरुवार से हवाई सेवाएं शुरू हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों ने धाम का दोतरफा किराया सात हजार रुपए निर्धारित किया है। डीजीसीए ने केदारनाथ धाम के लिए पवनहंस, पिनैकल, यूटीआर, सिमसैम, आर्यन, इंडोकॉप्टर, ग्लोबल वैक्ट्रा, सुमित एवियेशन और हिमालयन हेली को अनुमति दी है।

केदारनाथ धाम में मौसम सुधरा

wifi service in kedarnath dham.

बुधवार सुबह से धाम में गुनगुनी धूप खिली रही। मौसम में सुधार से प्रशासन और बीकेटीसी ने भी राहत की सांस ली। बुधवार सुबह मौसम सुधरते ही निम ने लिनचौली से रुद्रा प्वाइंट के बीच पसरे हिमखंड को काटने का काम शुरू कर दिया।

23 अप्रैल को इसे काटकर रास्ता बनाया था। लगातार धंसाव से यह रास्ते में गिर रहा है, जिससे आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।

दूसरी तरफ एमआई-26 हेलीपैड से मंदिर तक बने रास्ते पर टाइल्स बिछाई जा रही हैं। यह कार्य दो दिन में पूरा हो जाएगा। मंगलवार को केदारनाथ धाम में बारिश-बर्फबारी हुई थी।

लिनचौली में लगे 30 टेंट

आगामी दिनों में केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ने की संभावना को देखते हुए केडीए ने निम के सहयोग से लिनचौली में 30 टेंट लगा दिए हैं। पैदल मार्ग के सबसे महत्वपूर्ण इस पड़ाव पर 5 से 7 सौ लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में यहां पर तीन सौ लोग ठहर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed