फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Who Will Become Next CM in Uttarakhand: Pushkar Dhami And Madan Kaushik Suddenly Called To Delhi

उत्तराखंड में कौन बनेगा सीएम : विधायक दल की बैठक टली, धामी और कौशिक अचानक बुलाए गए दिल्ली

Sun, 20 Mar 2022 09:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 09:03 AM IST
सार

पहले पार्टी की ओर से यह संकेत दिए गए थे कि विधायक मंडल दल की बैठक रविवार की शाम होगी। लेकिन अब पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने संकेत दिए कि यह बैठक सोमवार या मंगलवार को हो सकती है। 

विज्ञापन
Who Will Become Next CM in Uttarakhand: Pushkar Dhami And Madan Kaushik Suddenly Called To Delhi
मदन कौशिक और पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बने सस्पेंस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक अचानक दिल्ली कूच कर गए। सियासी हलकों में चर्चा रही कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने बुलाया है। दिल्ली में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में दोनों नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दोनों नेताओं से मुख्यमंत्री के चेहरे और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन


इधर, भाजपा नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारी में जुट गई है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कुहासा नहीं छंट सका है। सीएम पद के लिए हो रही कश्मकश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली पहुंचे। उनकी वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की चर्चा है। त्रिवेंद्र की इस मुलाकात के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई है, उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी हैं। राजनीतिक मसलों पर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन


इधर, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी शपथग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गई है। आयोजन स्थल और उसमें बुलाये जाने वाले अतिथियों के नामों पर भी रायशुमारी हो गई है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि भाजपा उत्तराखंड राज्य की बागडोर किसके हाथों में सौंपने जा रही है। पहले पार्टी की ओर से यह संकेत दिए गए थे कि विधायक मंडल दल की बैठक रविवार की शाम होगी। लेकिन अब पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने संकेत दिए कि यह बैठक सोमवार या मंगलवार को हो सकती है। यानी बैठक होने तक यह रहस्य बना रहेगा कि पार्टी किस नेता के शपथग्रहण की तैयारी कर रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि धामी कैंप से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की। राजनीतिक हलकों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के भी दोपहर बाद दिल्ली जाने की चर्चा गरमा गई। कौशिक को प्रदेश पार्टी कार्यालय में शपथग्रहण कार्यक्रम की तैयारी बैठक में हिस्सा लेना था। लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि कौशिक अचानक दिल्ली के लिए निकल गए।

चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, नामों की लंबी सूची

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं। उनके अलावा विधायकों में कद्दावार नेता सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी के नाम की भी चर्चा है। एक नाम लैंसडौन के विधायक दिलीप सिंह रावत का भी चर्चाओं में शामिल हुआ है। गैर विधायकों में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट और सांसद अनिल बलूनी के नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है। लेकिन पार्टी नेताओं का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व सीएम पद के लिए कौन सा नाम सामने ले आए, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।    




रेखा आर्य ने किया धामी का समर्थन
सीएम पद की दावेदारी करने वाली विधायक रेखा आर्य ने अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम का समर्थन किया है। उन्होंने मीडिया में कहा कि पुष्कर धामी के नाम का समर्थन किया। उनका कहना है कि धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा, जिसमें पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला। पार्टी के अब तक छह विधायक भी धामी के लिए अपनी सीट खाली करने की घोषणा कर चुके हैं।

भाजपा विधायक देहरादून पहुंचने शुरू 
नई सरकार के गठन को लेकर चल रही तैयारियों के बीच भाजपा के विधायकों का राजधानी देहरादून पहुंचना शुरू हो गया है। होली मनाने के बाद शनिवार शाम तक गढ़वाल मंडल के लगभग सभी विधायक देहरादून पहुंच गए हैं। रविवार दोपहर तक कुमाऊं मंडल के विधायकों के भी पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed