फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   who did not have land get dividend checks in haridwar

जिनके पास भूमि नहीं उन्हें बांट दिये मुआवजे के चेक, जांच करने के बाद गड़बड़ी आई सामने

Thu, 31 Jan 2019 03:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 31 Jan 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
who did not have land get dividend checks in haridwar
डीएम दीपक रावत - फोटो : SELF

बरसात में गंगा नदी से हुए किसानों को नुकसान का मुआवजा देने के मामले की एक ग्रामीण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच कराई तो गड़बड़ी सामने आई। जांच में सामने आया कि जिन 23 ग्रामीणों के पास जमीन नहीं है, उन्हें भी राजस्व विभाग की ओर से बाढ़ पीड़ित दिखाकर लाखों रुपये का मुआवजा बांट दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


पिछले वर्ष बरसात में बाढ़ से खानपुर क्षेत्र के काफी किसानों की काफी कृषि भूमि बह गई थी। साथ ही सैकड़ों बीघा कृषि भूमि में खड़ी कृषि फसल भी नष्ट हो गई थी। तहसील प्रशासन की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दो माह पहले प्रशासन ने प्रभावित किसानों को मुआवजा बांटा था। इसी वर्ष एक जनवरी को लक्सर में तहसील दिवस में कलसिया गांव के जयसिंह ने मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की शिकायत जिलाधिकारी दीपक रावत से की थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मामले की जांच राजस्व निरीक्षक वीर सिंह सैनी से कराई थी। जांच में रघुनाथपुर उर्फ बालावाली में बड़े स्तर पर सरकारी पैसे की बंदरबांट करने की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि गांव के 23 लोग जिनके पास भूमि भी नहीं थी, राजस्व विभाग ने उन्हें बाढ़ पीड़ित दिखाकर सात लाख 29 हजार के चेक दे दिए। जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन अब दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जिन ग्रामीणों को अपात्र होते हुए भी चेक दिए गए हैं उनसे रिकवरी और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
- कौस्तुभ मिश्रा, उपजिलाधिकारी लक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed