{"_id":"5e1c7c688ebc3e87e577bae6","slug":"west-bengal-tourist-dies-due-to-heart-attack-during-visit-patal-bhuvaneshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: पाताल भुवनेश्वर घूमने आए पश्चिम बंगाल के पर्यटक की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: पाताल भुवनेश्वर घूमने आए पश्चिम बंगाल के पर्यटक की हार्टअटैक से मौत
Mon, 13 Jan 2020 07:51 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 13 Jan 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
पश्चिम बंगाल से पाताल भुवनेश्वर घूमने आए पर्यटकों के दल के एक सदस्य की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 12 जनवरी को पश्चिम बंगाल से पर्यटकों का दल पाताल भुवनेश्वर आया था। दल पाताल भुवनेश्वर के एक होटल में रुका था।
विज्ञापन
दल में शामिल बलई दत्ता (59) पुत्र स्वर्गीय गोपाल दत्ता सुबह बाथरूम गए थे। वहां उनको दिल का दौरा पड़ा और वह अचेत हो गए। साथ के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉ. पवन कार्की ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष तारा सिंह राना ने बताया कि मृतक कोलकाता के ओल्ड निमता रोड पोस्ट बेलघड़िया, जिला उत्तर 24 परगना के रहने वाले थे। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन