फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   welness center

सर्वे चौक पर खुला वेलनेस सेंटर खुला

Tue, 09 Jul 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
welness center
सर्वे चौक पर खुला वेलनेस सेंटर
विज्ञापन

दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के दो साल के प्रयासों के बाद शहर में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) के वेलनेस सेंटर खुल गया है। इससे पेंशनर्स को राहत मिलेगी। सर्वे चौक स्थित वेलनेस सेंटर का सोमवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सीनियर डिप्टी एकाउंटेंट जनरल एनएन बलूनी ने सेंटर का शुभारंभ किया।
इस मौके पर बोलते हुए बलूनी ने कहा कि दून में सीजीएचएस कार्ड धारकों की संख्या 32 हजार है। यहां केवल तीन ही वेलनेस सेंटर होने की वजह से राज्य के पूर्व सैनिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी वेलनेस सेंटर खोले जाएं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष एस बंगारी ने बताया कि वेलनेस सेंटर से लगभग 15 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। प्रदेश के हर जिले में वेलनेस सेंटर खुलवाने के लिए एसोसिएशन आंदोलन करेगी। साथ ही सेंटर में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए भी सरकार से बात की जाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव एसएस चौहान, संयोजक मस्तान सिंह रावत, जीत सिंह नेगी, महिपाल पुंडीर, एचएन काला, सीएम बिजल्बाण, अरुण क्षेत्री, माधो सिंह रावत, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेलनेस सेंटर में मिलती है निशुल्क हेल्थ सुविधा
वेलनेस सेंटर में केंद्र सरकार के कर्मचारियों व उनके आश्रितों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जाती है। साथ ही पैनल के अस्पतालों में कैशलेस इलाज किया जाता है। दून में इससे पहले दो वेलनेस सेंटर हैं। इनमें एक जीएमएस रोड स्थित, मिलन विहार में है तो दूसरा चुक्खुवाला स्थित पीएचडी कॉलोनी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed