फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update Snowfall after torrential rain read more Uttarakhand Update in hindi

Uttarakhand Weather: मूसलाधार बारिश के बाद अब पड़ने वाली बर्फबारी की मार, जानिए अगले 24 घंटे का मौसम का हाल

Wed, 12 Oct 2022 09:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Oct 2022 09:18 AM IST
सार

अगले 48 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले एक सप्ताह से मैदान से लेकर पहाड़ तक ज्यादातर इलाकों में हल्की और मध्यम से लेकर भारी बारिश देखने को मिली है।

विज्ञापन
Weather Update Snowfall after torrential rain read more Uttarakhand Update in hindi
उत्तराखंड मौसम, केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

मैदान से लेकर पहाड़ तक पिछले एक सप्ताह से जारी मूूसलाधार बारिश के बाद अब बर्फबारी की मार पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में पैतीस सौ मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर अगले 24 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि के साथ ही तेज बौछारों की आशंका भी जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले एक सप्ताह से मैदान से लेकर पहाड़ तक ज्यादातर इलाकों में हल्की और मध्यम से लेकर भारी बारिश देखने को मिली है। लेकिन अब बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं कमजोर पड़ी हैं वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर पश्चिमी भारत से तेजी से आगे खिसक रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath:  महापंथ से नहीं लाया जा सका बंगाल के ट्रेकर का शव, खराब मौसम के कारण रोका गया अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वातावरण में नमी होने की वजह से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। फिलहाल अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। दूसरी ओर अगले 48 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उसके बाद उत्तर पश्चिमी मानसून की सक्रियता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और बारिश की संभावना न के बराबर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed