फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Trekking Route Bengal trekker body could not be brought from the Mahapanth bad weather Uttarakhand

Kedarnath: महापंथ से नहीं लाया जा सका बंगाल के ट्रेकर का शव, खराब मौसम के कारण रोका गया अभियान

Tue, 11 Oct 2022 08:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Oct 2022 08:27 PM IST
सार

केदारनाथ सहित ऊपरी क्षेत्र में मौसम खराब था। इस दौरान ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी भी हुई। इसके बाद पूरे दिन मौसम का मिजाज खराब रहा जिससे केदारनाथ से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि खराब मौसम के कारण शव नहीं लाया जा सका।

विज्ञापन
Kedarnath Trekking Route Bengal trekker body could not be brought from the Mahapanth bad weather Uttarakhand
ट्रैकर्स का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

खराब मौसम के कारण रांसी-मनणी-केदारनाथ ट्रेकिंग रूट पर महापंथ से बंगाल के ट्रेकर सुगना निवासी आलोक विश्वास का शव केदारनाथ नहीं लाया जा सका। वहीं, केदारनाथ अस्पताल में भर्ती घायल ट्रेकर बंगाल के ही विक्रम मजूमदार की हालत में सुधार है। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते आठ अक्तूबर को जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को रांसी-मनणी-केदारनाथ ट्रेकिंग रूट पर दो ट्रेकरों के फंसने की सूचना मिली थी। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ का संयुक्त रेस्क्यू दल  सोमवार रात्रि को महापंथ से रेस्क्यू कर घायल ट्रेकर को केदारनाथ लाया जबकि मृतक का शव नहीं लाया जा सका।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही केदारनाथ सहित ऊपरी क्षेत्र में मौसम खराब था। इस दौरान ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी भी हुई। इसके बाद पूरे दिन मौसम का मिजाज खराब रहा जिससे केदारनाथ से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि खराब मौसम के कारण शव नहीं लाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ आ सकते हैं पीएम मोदी, बदरीनाथ आने की भी चर्चा

अब बुधवार को शव लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केदारनाथ स्थित अस्पताल में भर्ती घायल ट्रेकर विक्रम मजूमदार की हालत में सुधार हो रहा है। ट्रेकर के परिजनों को भी उनके कुशल होने की सूचना दे दी गई है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी अवगत करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed