{"_id":"806cd38dccf4b82f5241eaf86d60cedb","slug":"weather-update-in-uttarakhand-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची चोटियों पर बरसेगी चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची चोटियों पर बरसेगी चांदी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Oct 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बदलते मौसम के बीच मंगलवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र के मुताबिक राजधानी दून में भी आंशिक बादल रह सकते हैं। दिन और रात के पारे में भी हल्की उछाल दर्ज की जा सकती है।
दून में सोमवार दिन में भी धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। शाम के वक्त बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। हवा चलने से मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ गया। आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 85, जबकि न्यूनतम 68 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
रात के पारे में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई। सुबह, शाम लोग ठंड की वजह से स्वेटर में ही नजर आ रहे हैं। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को तापमान में हल्का सा उछाल रह सकता है। अधिकतम तापमान 27, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन