{"_id":"d9333077ada6ce5c5792f248a70fcfb9","slug":"weather-update-in-uttarakhand-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून सहित कई इलाकों में बादलों का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून सहित कई इलाकों में बादलों का पहरा
अमर उजाला/देहरादून, केदारनाथ
Updated Thu, 19 Jun 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए और ठंडी हवाएं चलने लगी। लेकिन केदारनाथ में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
उधर रुद्रप्रयाग में शाम को घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने भी पहाड़ों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
इससे पहले गढ़वाल के पर्वतीय इलाकों में बुधवार को दूसरे दिन भी कई जगह अच्छी बारिश हुई। हालांकि बारिश का चारधाम यात्रा और राजमार्गों पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
केदारनाथ धाम में दिनभर धूप और बादल के बीच लुकाछिपी चलती रही। शाम को केदारघाटी में बारिश हुई। इससे पहले खुशनुमा मौसम में 400 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन
सुबह से छाए बादल देर शाम को बरसने लगे
चमोली जिले के नारायणबगड़ में शाम छह बजे के बाद बादलों की गरज के साथ तेज बारिश हुई। कर्णप्रयाग में कुछ देर बारिश हुई। गोपेश्वर में सुबह से छाए बादल देर शाम को बरसने लगे। मंडल घाटी, नंदप्रयाग क्षेत्र में भी
विज्ञापन
शाम पांच बजे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई।
उत्तरकाशी में भी मंगलवार को काफी देर तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को पहाड़ों पर बारिश होगी, जबकि दून में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। बादल और बारिश के चलते सभी जगह गर्मी से राहत रही। बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
दून में पूरे दिन तरसाते रहे बदरा
बुधवार को दून में बादल जरूरी छाए रहे, लेकिन बारिश की मुराद पूरी नहीं हुई। हालांकि, कुछ क्षेत्रों मे हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई। वहीं, पहाड़ में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को पहाड़ों पर बारिश होगी जबकि दून में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।
बुधवार को सुबह पारे में गिरावट थी। मौसम में ठंडक दिन बढ़ने के साथ ही उमस में बदलती चली गई। दून में तेज धूप नहीं निकली लेकिन दिनभर उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक विभिन्न स्थानों पर 3.6 मिमि बारिश रिकार्ड की गई। साथ ही पारे में एक डिग्री की गिरावट आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 था, वहीं बुधवार को 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।