{"_id":"c3d6b5da7c7d8266b3b8603aa455bed9","slug":"weather-update-in-uttarakhand-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले ‘हाई अलर्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले ‘हाई अलर्ट’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Jun 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की आमद से पहले नगर निगम में भी हलचल शुरू हो गई है। नाला गैंग में भर्ती पूरी कर ली गई है, जबकि सड़कों पर भरने वाले बरसाती पानी की निकासी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार को नगर निगम में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर आपदा कंट्रोल रूम से मदद मांगी जा सकती है।
विज्ञापन
जरूरी दिशा निर्देश दिए
सोमवार को मेयर विनोद चमोली ने मानसून की तैयारी को लेकर नगर निगम में अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने शहर के संवेदनशील इलाकों में अधिकारियों को अगले दो दिन में जाकर दौरा करने के निर्देश भी दिए। मेयर चमोली ने कहा कि पिछले अनुभवों से सीखते हुए इस बार ठोस रणनीति बनाने के आदेश अधिकारियों को दिए गए है।
वहीं रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारे स्थित मलिन बस्तियों पर नदियों के उफान के दौरान नजर रखने को भी कहा गया है। अगर कुछ अप्रिय होता है तो उसके लिए ठोस आपदा राहत कार्य करने की भी रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया आपदा कंट्रोल नंबरों को जारी कर दिया गया है। आपदा कंट्रोल रूम के इंचार्ज अधिशासी अभियंता एपी सुंद्रियाल है।
पचास सदस्य नाला गैंग तैयार
नगर निगम में पचास सदस्य नाला गैंग मानसूनी पानी से लड़ने को तैयार है। यह गैंग नालों को साफ कर पानी का ओवर फ्लो रोकेगा। तीन महीने के लिए नियुक्त किए गए गैंग के सदस्यों को मानदेय दिया जाएगा। वहीं नगर निगम की मशीनों की हालतों की पड़ताल भी कर ली गई है। जो मशीन खराब है, उन्हें तीन दिन के भीतर ठीक करने केे निर्देश दिए गए हैं।