फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Update Today in Uttarakhand: Red alert of extreme heavy rain in four districts

Weather Update: उत्तराखंड के चार जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट 

Mon, 17 Aug 2020 10:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Aug 2020 10:28 AM IST
सार

  • दून सहित तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Uttarakhand: Red alert of extreme heavy rain in four districts
उत्तराखंड में आज मौसम का अपडेट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में सोमवार को अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून सहित तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित जिला प्रशासन को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन



लोगों से अपील है कि ऐसे मौसम में वह पहाड़ का सफर करने से बचें। देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारियों को भारी बारिश की आशंका पर किया अलर्ट

प्रदेश में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलाधिकारियों को सजग रहने को कहा है। राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि 17 और 18 अगस्त को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल जिले में अत्यधिक बारिश हो सकती है। ऐसे में आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम) से संबंधित सभी अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।

इसके साथ ही कहा गया है कि किसी भी स्थिति में अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद न रहें। ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग के फील्ड कर्मियों को तैनाती की जगह न छोड़ने को कहा गया है। विभाग ने इसके साथ ही सड़क निर्माण और रखरखाव से संबंधित लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण सड़कें आदि से कहा है कि मोटर मार्ग बंद होने की दशा में जल्द से जल्द सड़कों को खुलवाया जाए। शहरों और कस्बों में नालियों और कलवर्टों की रुकावट दूर की जाए।

प्रदेश में नुकसान की सूचना नहीं
राज्य आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के मुताबिक शनिवार रात की बारिश का सबसे अधिक प्रभाव देहरादून में ही देखा गया। यहां सबसे ज्यादा बारिश हुई। कई कॉलोनियों और मोहल्लों में जल भराव हुआ। प्रदेश के अन्य हिस्सों से नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। 

दून में 12 घंटे में हुई 109 मिमी बारिश

राजधानी में तबाही लाने वाली बारिश इस सीजन में पहली बार इतनी रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार की रात साढ़े आठ बजे से सुबह साढ़े आठ बजे तक 12 घंटे में दून में 109.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत, शनिवार की शाम करीब नौ बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हुई। दून के आसपास के इलाकों में भी कुछ ही घंटों में इतना पानी बरसा कि जगह-जगह पानी भर गया।

मौसम विभाग ने 12 घंटे के भीतर सीजन की सबसे अधिक 109.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed