फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather report in uttarakhand

जानें, पूरे सप्ताह कैसा रहेगा दून का मौसम?

Mon, 09 Jun 2014 09:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jun 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
weather report in uttarakhand

राजधानी देहरादून में तेज धूप से झुलस रहे शहरवासियों को सोमवार शाम राहत मिली। मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आसमान पर बादल छा गए। हवाएं चलने लगीं। इससे पारे में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


शाम साढ़े पांच बजे तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल 0.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

राजधानी में मंगलवार शाम भी आंशिक बादल छाने की संभावना है। इससे पहले सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से निकलना मुहाल किए रखा। जिन्हें मजबूरन घर से बाहर निकलना भी पड़ा वह भी सिर को ढके नजर आए।
विज्ञापन

दोपहर के वक्त सन्नाटा

weather report in uttarakhand

बीते कई दिन से पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ है। सोमवार को भी झुलसाती धूप की वजह से बाजारों में दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा रहा।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 47, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 31 दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। इसके अलावा गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। प्रदेश में अन्य स्थानों पर मौसम सूखा रह सकता है।

दिन में यूं चढ़ा-गिरा पारे का ग्राफ

weather report in uttarakhand

समय----------तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
सुबह 8.30 बजे-------32.8
सुबह 11.30 बजे-----37.2
दोपहर 2.30 बजे------38.0
शाम 5.30 बजे-------35.8

सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है तापमान
दून में सोमवार को अधिकतम तापमान का ग्राफ सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। इसका माप 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक चल रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान का मीटर 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

13-14 जून को बदल सकता है मौसम

weather report in uttarakhand

आने वाली 13-14 जून को मौसम के बदलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट पर भरोसा करें तो दोनों दिन बादलों का डेरा रह सकता है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद मौसम के फिर सूखा रहने की संभावना जताई गई है।

सप्ताह भर कुछ यूं रह सकता है तापमान
10 जून-
अधिकतम-40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25 डिग्री सेल्सियस
11 जून-
अधिकतम-40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25 डिग्री सेल्सियस
12 जून-
अधिकतम-40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-25 डिग्री सेल्सियस
13 जून-
अधिकतम-40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-26 डिग्री सेल्सियस
14 जून-
अधिकतम-39 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-26 डिग्री सेल्सियस
15 जून-
अधिकतम-40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-26 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed