{"_id":"5fe2c4c38ebc3ecd691aa425","slug":"weather-forecast-today-update-in-uttarakhand-news-weather-is-clear-but-in-morning-and-evening-bitter-cold-suffers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today : देहरादून में धूप खिली तो मिली सर्दी से राहत, सुबह-शाम की ठंड पर नहीं पड़ा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today : देहरादून में धूप खिली तो मिली सर्दी से राहत, सुबह-शाम की ठंड पर नहीं पड़ा असर
Wed, 23 Dec 2020 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार को धूप खिली रहने से लोगों को दिन में ठंड से कुछ राहत मिली। मंगलवार को धूप से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और ठंड में कमी आई। हालांकि सुबह और शाम के मौसम पर ज्यादा असर नहीं पड़ा और कड़ाके की ठंड जारी रही।
विज्ञापन
Weather Today : सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद अब उत्तराखंड में कोहरे ने दी दस्तक, अलाव सेकने लगे लोग
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से बादल छाये रहने के चलते दून में ठंड काफी अधिक बढ़ गई थी। हालांकि मंगलवार को मौसम में बदलाव हुआ। कई दिनों बाद सुबह के समय कोहरा और बादल नहीं रहे। इससे सुबह धूप जल्दी निकल आई। पूरे दिन अच्छी धूप खिली रही।
विज्ञापन
इससे पिछले कुछ दिनों से हो रही ठंड काफी कम हुई। सूर्यास्त के समय हल्की सर्द हवा चलने लगी और शाम होते-होते मौसम फिर ठंडा हो गया। देर रात मौसम में ठंडक काफी अधिक बढ़ गई।
दिन में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बुधवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है।