फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall in hilly areas, fog expected in state plains area

Uttarakhand Weather : केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, कुछ दिनों कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम

Thu, 14 Jan 2021 10:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Jan 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall in hilly areas, fog expected in state plains area
केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

मैदानी इलाकों में फिलहाल अगले कुछ दिनों तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम केंद्र ने शुक्रवार से शहर में सुबह-शाम आंशिक कोहरा रहने की संभावना जताई है। इसका असर देहरादून में भी पड़ेगा। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दून में दिनभर मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, धूप खिली रहेगी। हरिद्वार व उधमसिंहनगर में कोहरे का प्रभाव अधिक रहेगा। अगले कुछ दिनों तक ऐसी स्थिति ही रह सकती है। देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम 20 व न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मसूरी में पांच दिनों के बाद फिर से बदला मौसम

पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार को सुबह से ही बादल और कोहरा छाए रहे, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई। मौसम में आए बदलाव से शहर में शीतलहर बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पिछले पांच दिनों के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पिछले दो सप्ताह में गुरुवार का दिन ठंडा रहा। शहर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, साथ ही कोहरा भी छाया रहा। ठंड से बचने के लिए लोग सुबह से ही अलाव जलाते नजर आए।

नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि शहर में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। अचानक मौसम में आए बदलाव से शहर में सैलानियों ने गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की। साथ ही मसूरी से लगे पर्यटन स्थल कैम्पटी, धनोल्टी और बुरांशखंडा में भी कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्का हिमपात

पिथौरागढ़ में दो दिन साफ रहने के बाद मौसम का मिजाज गुरुवार को फिर बदल गया। गुरुवार दोपहर बाद आसमान में बादल छाये रहे। इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात हुआ। इससे निचले इलाकों में फिर से ठिठुरन बढ़ गई। 

गुरुवार को सुबह मौसम साफ था। दोपहर के बाद आसमान में बादल छाने लगे। मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात और अन्य हिस्सों में बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे ठिठुरन बढ़ गई।

लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। मुनस्यारी और डीडीहाट सहित जिले के अन्य हिस्सों में काफी ठंड महसूस की गई। गुरुवार की सुबह पाला भी गिरा था। इससे सुबह के समय काफी ठंड महसूस की गई। बता दें कि मंगलवार और बुधवार को दिन में तेज धूप होने से मौसम काफी खुशनुमा हो गया था।
 

केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी

केदारनाथ, मद्महेश्वर व तुंगनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। गुरुवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ मौसम का मिजाज कई बार बदलता रहा। दोपहर बाद कई जगहों पर घने बादल छाने के साथ बारिश के आसार भी बने। उधर, केदारनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। केदारनाथ में पहले से ही पांच फीट से अधिक बर्फ जमा है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से बढ़ी ठंड 

हरिद्वार के न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में एक डिग्री से अधिक की कमी आने पर मौसम में ठंडक बढ़ गई। हालांकि, दिन में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत भी मिली। वहीं शाम ढलते ही सर्द हवाएं चलने से लोगों को जल्द घरों में दुबकने को मजबूर होना पड़ा।
बुुधवार को सुबह से ही आसमान साफ होने से दिनभर धूप खिली रही। गुरुवार को धूप दिन में धूप खिलने से लोगों को काफी राहत महसूस हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.2 से बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

इससे एक ही दिन में 2.2 तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो इसमें भी 1.2 डिग्री की गिरावट एक ही दिन में दर्ज की गई। क्योंकि बुधवार को जहां तापमान 4.2 था वह बृहस्पतिवार को 3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड का असर धूप खिलने के बावजूद दिन में बना रहा।

रितु आलोक शाला बहादराबाद के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि गुरुवार को तापमान में गिरावट आने की पहले से ही संभावना जताई गई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मौसम और सर्द हो सकता है। कोहरा और हल्के बादल छाए रहने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed