{"_id":"f31d80e2514b99efc9c4d109955c4afa","slug":"weather-forecast-for-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान में बारिश, चोटियों पर जमकर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान में बारिश, चोटियों पर जमकर बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Apr 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। राजधानी देहरादून सहित मैदानी इलाकों में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं पहाड़ों के ऊंची चोटियों पर एक बार फिर से जोरदार बर्फ गिरी है।
विज्ञापन
केदारनाथ समेत चारों धामों में बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के चलते प्रदेश में एक बार फिर ठंड शुरू हो गई है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को दोपहर बाद राजधानी देहरादून में बादल और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार का मौसम प्रदेशभर में लगभग खुला रहा। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश भर में मौसम खुला होने से गर्माहट बढ़ी थी लेकिन मंगलवार को मौसम फिर ठंडा हो गया।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी संभावना
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सूबे के पर्वतीय क्षेत्रों विशेषकर चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
राज्य के अन्य इलाकों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में सुबह से ही धूप खिली रहेगी। राजधानी दून में सुबह से आसमान साफ रहेगा। दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं।