फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water bills tension over

अब पानी का बिल जमा करने की टेंशन खत्म

Tue, 17 Dec 2013 03:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Dec 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
water bills tension over

देर से ही सही देहरादून में पानी का बिल ऑनलाइन जमा कराने की सुविधा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


सैकड़ों लोगों ने भेजी मेल
इस सुविधा की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस संबंध में जानकारी के लिए सैकड़ों लोगों ने जलसंस्थान को मेल भेजी हैं।

राजधानी के लोग इस सुविधा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लंबी कवायद के बाद चार दिन पहले ही जल संस्थान ने लोगों की इस मांग को पूरा कर दिया। अब लोग घर बैठे ही बिल जमा करा सकते हैं।

हालांकि, अभी भुगतान सिर्फ क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से ही किया जा सकता है। जल संस्थान का कहना है कि नेट बैंकिंग के जरिये भुगतान की सुविधा भी जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


लोगों को होगा फायदा
जल संस्थान की वेबसाइट पर लोग पानी के कनेक्शन का पूरा स्टेटस भी देख सकते हैं। एक साल का जमा बिल, बकाया जैसी सभी जानकारी क्लिक करते ही सामने होगी। इस सुविधा का फायदा सबसे ज्यादा उन लोगों को होगा जिनका मकान देहरादून में है, लेकिन वे बाहर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान
पानी का बिल ऑनलाइन जमा कराने के लिए आपको जलसंस्थान की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। वेबसाइट पर ऑनलाइन बिल सर्विस का ऑप्शन मौजूद है।

इस पर क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा, जिस पर दिए गए पांच विकल्पों में से एक ऑनलाइन पेमेंट है। बिल भरने के लिए उपभोक्ता को बिल पर दिया गया कंज्यूमर कोड डालना होगा। इसके बाद डेबिट या क्रेडिट कार्ड से बिल का भुगतान किया जा सकता है। यह है वेबसाइट- www.ujs.uk.gov.in

ऑनलाइन बिल पेमेंट सुविधा को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। दून ही नहीं दिल्ली व अन्य राज्यों से भी लोग मेल भेजकर इस संबंध में जानकारी मांग रहे हैं।
- सुबोध कुमार, सचिव प्रशासन, जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed