फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warning of agitation against removal of employees from service

Dehradun News: कर्मचारियों को सेवा से हटाने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी

Mon, 25 Aug 2025 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation against removal of employees from service
Iउत्तराखंड जलसंस्थान में वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों को सेवा से हटाए जाने का विरोध जारी है। शनिवार को उत्तरांचल प्रेसक्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश संरक्षक गणेश नाथ गोस्वामी और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि एक सितंबर के बाद सरकार ने कोई समाधान नहीं निकाला तो बड़ा आंदोलन करेंगे और मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री मंगलेश लखेड़ा ने बताया कि पौड़ी डिवीजन के श्रीनगर, श्रीकोट और शक्ति विहार से 38 कर्मचारियों को ठेकेदार और विभाग ने जबरन हटा दिया था जबकि यह कर्मचारी पिछले 25-30 सालों से सेवा में थे। इसके खिलाफ कर्मचारियों ने विभिन्न स्तरों पर धरना-प्रदर्शन किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन खत्री और कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गोविंद आर्या ने स्पष्ट किया कि सरकार ने एक सप्ताह में वार्ता नहीं की तो एक सितंबर के बाद कभी भी मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वार्ता में श्याम सिंह संबल, गोविंद आर्या, सुरेश पनेरू, गिरीश आर्या समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed