{"_id":"67bf6679dab11e0b9f08346c","slug":"waiver-of-late-fee-but-still-not-paying-water-bill-dehradun-news-c-5-1-drn1031-628992-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विलंब शुल्क माफ फिर भी जमा नहीं कर रहे पानी का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विलंब शुल्क माफ फिर भी जमा नहीं कर रहे पानी का बिल
विज्ञापन
राजधानी की बड़ी आबादी को जलसंस्थान की ओर से पेजयल की आपूर्ति की जाती है, लेकिन पानी का बिल जमा करने में उपभोक्ता लापरवाही कर रहे हैं। पित्थूवाला व दक्षिणी जलसंस्थान शाखा का उपभोक्ताओं पर 23.41 करोड़ रुपये बकाया है। ये हाल तब है जब शासन की ओर से 31 मार्च तक विलंब शुल्क में सौ फीसदी छूट दी गई है।
पित्थूवाला शाखा के एक्सईएन सतीश नौटियाल ने बताया कि बकाया धनराशि को वसूलने के लिए नोटिस, आरसी व कनेक्शन काटने तक की कार्रवाई की जा रही है। शाखा क्षेत्र से करीब 38,000 उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस साल 23 करोड़ की वसूली का लक्ष्य मिला है। फिलहाल 18 करोड़ की वसूली कर ली गई है। करीब पांच करोड़ रुपये अभी उपभोक्ताओं पर बकाया है।
दक्षिणी जल संस्थान शाखा से 56,000 उपभोक्ता जुड़े हैं। एक्सईएन आशीष भट्ट ने बताया कि वसूली लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। आरसी व कनेक्शन काटने तक की कार्रवाई जारी है। कहा, मौजूदा साल में 39.91 करोड़ की वसूली का लक्ष्य मिला है। इसमें 21.50 करोड़ वसूल कर लिए गए हैं। ऐसे में अभी 18.41 करोड़ की बकाया वसूली नहीं हो सकी है। हालांकि विभाग की ओर से लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास जारी है।