फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VPDO Recruitment Scam: Accused teacher bail denied

VPDO Recruitment Scam: आरोपी शिक्षक की जमानत नामंजूर, एसटीएफ ने सितंबर में किया था गिरफ्तार

Fri, 03 Feb 2023 11:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Feb 2023 11:46 PM IST
सार

एसटीएफ ने मामले में सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय छुलसिया तहसील धुमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल में तैनात शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा निवासी वसंत विहार, वार्ड एक, काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर को बीते सितंबर में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
VPDO Recruitment Scam: Accused teacher  bail denied
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वीपीडीओ भर्ती धांधली के आरोपी सरकारी शिक्षक की जमानत अर्जी को न्यायालय ने खारिज कर दिया। आरोपी को गत सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। वह पौड़ी जिले के धूमाकोट क्षेत्र के स्कूल में तैनात था।

विज्ञापन


Patwari-Lekhpal Exam: परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी, परीक्षार्थी इन बातों को रखें ध्यान
विज्ञापन


ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) भर्ती परीक्षा में विजिलेंस ने साल 2020 में केस दर्ज किया था। विजलेंस बीते अगस्त तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसके बाद जांच एसटीएफ के पास पहुंची। एसटीएफ ने मामले में सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय छुलसिया तहसील धुमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल में तैनात शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा निवासी वसंत विहार, वार्ड एक, काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर को बीते सितंबर में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक पर आरोप है कि परीक्षा में सेटिंग से बैठे अभ्यर्थियों को एकत्र करके एजेंट के पास ले गया था। आरोपी की ओर से जमानत याचिक विजिलेंस कोर्ट में लगाई गई। बचाव पक्ष ने कोर्ट में तर्क दिया कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। शासकीय अधिवक्ता आशुतोष शर्मा ने परीक्षा घपले में आरोपी की मिलीभगत के तर्क दिए। विजलेंस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश चंद्रमणि राय ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed