फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Patwari-Lekhpal recruitment candidates have to reach center one and a half hour before examination

Patwari-Lekhpal Exam: परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी, परीक्षार्थी इन बातों को रखें ध्यान

Fri, 03 Feb 2023 01:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Feb 2023 01:03 PM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा 12 फरवरी को दोबारा कराई जा रही है, जिसके एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक जरूर पहुंच जाए।

विज्ञापन
UKPSC Patwari-Lekhpal recruitment candidates have to reach center one and a half hour before examination
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को डेढ़ घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। आयोग ने बृहस्पतिवार को एडमिट कार्ड जारी करते हुए सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। पूर्व में आयोग ने आठ जनवरी को प्रदेशभर में परीक्षा कराई थी। इसका पेपर लीक होने के बाद आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी थी।

विज्ञापन


अब 12 फरवरी को यह परीक्षा दोबारा कराई जा रही है, जिसके एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि या ई-मेल आईडी व पासवर्ड या फिर एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

डेढ़ घंटा पहले जरूर पहुंच जाएं परीक्षा केंद्र

यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होनी है। आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक जरूर पहुंच जाए। उन्हें सघन चेकिंग से गुजरना होगा। हर उम्मीदवार की प्रवेश पत्र के साथ ही वीडियोग्राफी भी की जाएगी। एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा। मांगने पर इसके साथ फोटो पहचान पत्र भी दिखाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Patwari Exam: पटवारी भर्ती से पहले नकलरोधी कानून पर लग सकती है मुहर, 10 फरवरी को कैबिनेट की बैठक


इन पर है प्रतिबंध

पेपर, किताब, पत्रिका, समाचार पत्र, सादा कागज, पेंसिल, पेंसिल बॉक्स, क्लिपबोर्ड, पाउच, स्केच पेन, स्केल, रबड़, मोबाइल, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, पेन कैमरा, वाहन की रिमोट चाबी, बटन कैमरा, हैंड हेल्ड स्केनर, ईयर फोन, ईयर बड, स्टोरेज डिवाइस, किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सिम कार्ड, कैलकुलेटर, हेल्थ या स्मार्ट बैंड, रेडियो डिवाइस, रिमोट डिवाइस आदि।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed