उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदान का नया कीर्तिमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चुनावी इतिहास में पहली बार मतदान का एक नया कीर्तिमान बनेगा। अगर फौजी मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान रहा तो राज्य में मतदान करने वालों की संख्या 50 लाख तक पहुंच जाएगी।
बहरहाल, चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार के चुनाव में करीब 49 लाख 30 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो पिछले चुनाव से सात लाख नौ हजार अधिक है।
बेशक राज्य में मतदान प्रतिशत को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ हो। मगर निर्वाचन आयोग की मानें तो इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान उत्साहजनक रहा है।
सात लाख 10 हजार अधिक मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी कहती हैं,‘वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 42 लाख 19 हजार 694 मतदाता था। इस विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में 49 लाख 30 हजार मतदाताओं ने वोट किया। इस तरह सात लाख 10 हजार अधिक मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि 97 हजार सर्विस मतदाता हैं।
यदि सर्विस मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान किया तो राज्य में मतदान का आंकड़ा पहली बार 50 लाख के पार पहुंच जाएगा जो पिछले तीन चुनावों की तुलना में एक कीर्तिमान होगा।
वोट प्रतिशत पर सस्पेंस
मजेदार बात यह है कि वोट प्रतिशत को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। मतदान के दिन 68 से 70 फीसदी होने के अनुमान लगाया गया था। मगर अब इसके कम होने की चर्चा है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, मतदान के अभी पूरे आंकड़े नहीं पहुंचे। सर्विस मतों का आने का सिलसिला अब शुरू हुआ है। इसलिए मतदान प्रतिशत की तस्वीर सोमवार तक ही साफ होने की उम्मीद है।