{"_id":"2af83a6d978ac0af97091cf6bb9992d0","slug":"voting-for-bhagwanpur-by-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवानपुर सीट पर मतदान आज, 143 केंद्रों पर पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवानपुर सीट पर मतदान आज, 143 केंद्रों पर पड़ेंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की, भगवानपुर
Updated Sat, 11 Apr 2015 05:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में प्रचार का दौर खत्म होने के बाद अब वह दिन आ गया है जिसका यहां सभी को करीब एक महीने से इंतजार था। शनिवार को विधानसभा सीट के 143 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को सभी दलों के दिग्गज अपने प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए रणनीति बनाने में जोर देते रहे। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं।
विज्ञापन
9 अप्रैल को खत्म हुआ था प्रचार
करीब 20 दिन से जोरों पर चल रहा चुनाव प्रचार नौ अप्रैल की शाम पांच बजे समाप्त हो गया था। शुक्रवार को सभी छह प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
सोमवार को चुनाव प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी एचसी सेमवाल और निर्वाचन अधिकारी प्रत्यूष सिंह आदि अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
36 केंद्र अतिसंवेदनशील
143 मतदान केंद्रों में से 36 केंद्र अतिसंवेदनशील और 21 संवेदनशील हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में भाग लेने की अपील की है।