फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vivek Tiwari Murder Case uttarakhand Police may take action against accused suporter

विवेक मर्डर केस: बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं आरोपी सिपाही का साथ देने वाले उत्तराखंड के पुलिसकर्मी

Fri, 05 Oct 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Oct 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Vivek Tiwari Murder Case uttarakhand Police may take action against accused suporter
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी के हत्यारोपी सिपाही के समर्थन में चल रही मुहिम में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ने मामले में जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मामला सही पाए जाने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। हत्यारोपी सिपाही के समर्थन में उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


इसमें उत्तर प्रदेश के हजारों सिपाही आरोपी की तरफ से भी एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामले में सिपाही की नहीं बल्कि मैनेजर की ज्यादा गलती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ग्रुप की होगी निगरानी

सिपाही ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई थी। इस मुहिम में उत्तराखंड पुलिस के सिपाहियों के सहयोग की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां के सिपाही भी सोशल मीडिया पर आरोपी सिपाही के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

मामला संज्ञान में आते ही अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इसमें जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसे ग्रुप की निगरानी करने को कहा है, जिसमें उत्तराखंड के सिपाही भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद ऐसे सिपाहियों और अन्य कर्मचारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया लखनऊ में सिपाही की ही गलती सामने आ रही है। ऐसे में किसी भी आरोपी का साथ देना न्याय संगत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed