फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   virasat programme start in dehradun

छपेली नृत्य से दून में विरासत का आगाज

Sat, 13 Dec 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Dec 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
virasat programme start in dehradun

खजुराहो थीम के स्टेज पर कुमाऊं के छपेली नृत्य के साथ शुक्रवार शाम को विरासत का आगाज हो गया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यक्रम की शुरुआत की। बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक गोविंद निहलानी भी मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर विरासत में अगली बार से इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने की पैरवी भी जोर-शोर से की गई।

विज्ञापन


कौलागढ़ रोड स्थित अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत 15 दिन तक चलेगा। अलग-अलग दिनों में कार्यक्रम में लखविंद्र वडाली, वारसी ब्रदर्स, अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन जैसे नाम भी हुनर पेश करेंगे। शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत में रंगारंग कार्यक्रमों की ऐसी छठा बिखरी कि हर कोई मुग्ध हो गया। छपेली नृत्य के बाद छाऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


राजेंद्र गंगानी एंड ट्रुप ने कथक की प्रस्तुति से मन मोह लिया। खजुराहो थीम का स्टेज भी लोग पसंद कर रहे हैं। हालांकि पहले दिन दर्शकों की संख्या कम रही। आयोजक आरके सिंह ने कहा कि रीच संस्था का पूरा प्रयास है कि अगले साल से विरासत के साथ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन भी कराया जाए। इसके लिए गोविंद निहलानी से विचार-विमर्श के साथ ही उनका सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर लोकेश ओहरी, विजश्री, राजश्री आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘शनिदेव’ से दूर रहें विरासत वाले : रावत

virasat programme start in dehradun

विरासत के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में एक ओर मां गंगा बह रही हैं तो दूसरी ओर संस्कृति की ‘गंगा’। यहां की संस्कृतियां भले ही आकार में छोटी हैं, लेकिन उनका इतिहास पुराना और वजनदार है। शुभारंभ अवसर पर मौजूद बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक गोविंद निहलानी को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए भी मुख्यमंत्री ने धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत में फिल्म फेस्टिवल कराए जाने के लिए सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि राजनीति से दूर रही चीजें ही सफल होती हैं, जो हमारे नजदीक आया वो बना कम है, बिगड़ा ज्यादा है। कहा कि अच्छा है विरासत वाले हमसे यानी शनिदेव से दूर हैं फिर भी हमसे जो मदद हो सकेगी हम करेंगे।

विरासत में शनिवार को खास
अल्मोड़ा की बैठकी होली गायन - शाम 5 बजे
लखविंद्र वडाली की प्रस्तुति - शाम आठ बजे

तस्वीरों में दिख रहा पुराना दून
विरासत में राजा दीनदयाल प्रदर्शनी में देशभर की तस्वीरों के बीच ही दून की दुर्लभ तस्वीरें भी आप देख सकते हैं। यहां दून-मसूरी की वर्ष 1814 से 1870 तक की तस्वीरें उपलब्ध हैं। इनमें प्रभात सिनेमा में वर्ष 1958 में फिल्म देखने उमड़ी भीड़, 1814-15 का खलंगा, कालसी का यमुना ब्रिज, मसूरी के पास पकड़े गए हाथियों के झुंड आदि की तस्वीरें हैं।

निहलानी को भाती है दून की ठंड

virasat programme start in dehradun

विरासत के आगाज पर दून पहुंचे तक्षक, आक्रोश और देव जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के निर्माता-निर्देशक गोविंद निहलानी का कहना है कि उन्हें दून काफी खूबसूरत लगता है। खासकर यहां की ठंड उन्हें बेहद पसंद है।

अमर उजाला से बातचीत में गोविंद ने बताया कि वह अब तक दो बार दून आए हैं। कहा-मैं उत्तराखंड को ज्यादा देख और समझ तो नहीं पाया हूं लेकिन मुझे यहां सब्जेक्ट की तलाश है। मेरी फिल्में लिट्रेचर पर आधारित रहती हैं, यदि यहां भी ऐसा कोई लिट्रेचर मुझे मिलता है तो मैं जरूर उसे लेकर फिल्म बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि विरासत के मंच पर जो कुमाऊंनी नृत्य देखा बेहद खूबसूरत लगा।

बताया कि जल्द ही उनकी थ्रीडी मूवी बेबी कैमल आने वाली है। यह ऐसी थ्रीडी मूवी होगी, जिसके लिए चश्मा नहीं लगाना पड़ेगा। यह एक फैमिली फिल्म है फिर भी इसे बच्चों के स्कूलों की छुट्टियों के समय रीलीज किया जाएगा, यह एनीमेशन मूवी है। जिसकी स्टोरी गोविंद ने खुद लिखी है। कहा कि विरासत में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कराए जाने का वे भी पक्षधर हैं। प्रयास होगा कि अगली बार से ही यहां फिल्म फेस्टिवल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed