फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   virasat fair in question

कैसी विरासत, किसकी विरासत?

Fri, 25 Oct 2013 11:08 AM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Oct 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
virasat fair in question

दून के लोगों में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की अलख जगाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले विरासत पर नित नए विवाद खड़े हो रहे हैं। आयोजन की शुरुआत करने वाली संस्था के नाम पर अब अलग-अलग दावे हो रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर, आयोजकों पर स्टाल संचालकों से मनमाने दाम वसूलने और लोककलाकारों की उपेक्षा के भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि दूनवासियों को देश-दुनिया के नामी कलाकारों की प्रस्तुतियों का पूरा मौका इससे मिलता है।
विज्ञापन


1995 से हो रहा है आयोजन
राजधानी में वर्ष 1995 से आयोजित हो रहे विरासत के जन्म पर भी विवाद शुरू हो गया है। सांस्कृतिक संस्था स्पिक मैके का दावा है कि दून में विरासत की शुरुआत संस्था ने ही की थी। हालांकि, कुछ समय बाद रीच संस्था इसका आयोजन करने लगी। उधर, रीच संस्था के पदाधिकारी इस दावे को नकारते हैं। उनका कहना है कि रीच ही शुरुआत से यह आयोजन करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न रम्माण, न छोलिया सिर्फ छलावा...
जागर गायिका बसंती बिष्ट के कार्यक्रम में असम्मानित बर्ताव के विवाद से शुरू हुए ‘विरासत 2013’ में स्थानीय लोककलाकारों की उपेक्षा का सिलसिला थम नहीं रहा। कुमाऊं का प्रसिद्ध छोलिया नृत्य और अब यूनेस्को धरोहर रम्माण में भी आयोजक रीच संस्था ने छल कर डाला।

संस्था ने इन दोनों आयोजनों का नाम तो सूची में डाला, लेकिन कलाकारों को जानकारी नहीं दी गई। बुधवार को रम्माण का आयोजन प्रस्तावित था। इसे देखने सैकड़ों लोग विरासत में पहुंचे थे, लेकिन कलाकार नहीं आए तो उन्हें निराश लौटना पड़ा। कलाकारों ने आयोजन पर सवाल उठाते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। इससे पूर्व यहां लगी फोटो प्रदर्शनी और पेंटिंग कार्यशाला में भी स्थानीय कलाकार न बुलाए जाने पर ऐतराज कर चुके हैं।


यह है रम्माण
जोशीमठ के सलूण-डूंगरा गांव में होने वाली रामायण को रम्माण कहा जाता है। माना जाता है कि मुखौटे पहनकर प्रस्तुत की जाने वाली यह रामलीला आदि शंकराचार्य के समय से आयोजित की जा रही है। दुनिया की इस सबसे पुरानी रामलीला को यूनेस्को ने वर्ष 2009 में विश्व सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया है।

स्पिक मैके ने आयोजन की शुरुआत की थी। दून के अलावा बाकी जितनी जगह विरासत का आयोजन होता है, वह स्पिक मैके ही कराता है।
-रूपी महेंद्रू, संयोजक, स्पिक मैके उत्तराखंड चैप्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed