फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Viral infection spreads with the change in weather.

Dehradun News: मौसम बदलते ही सेलाकुई में फैला वायरल

Fri, 11 Sep 2026 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Viral infection spreads with the change in weather.
हरिपुर पीएचसी में रोज पहुंच रहे करीब 100 मरीज, चिकित्सकों ने मच्छरों से बचाव की दी सलाह
विज्ञापन

फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। मौसम बदलने के साथ क्षेत्र में वायरल बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हरिपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोज करीब 100 मरीज स्वास्थ्य जांच कराने पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार और खांसी के साथ शुगर तथा त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज भी शामिल हैं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन गुप्ता के अनुसार बदलते मौसम में संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। मरीजों की जांच के बाद उन्हें आवश्यक उपचार और परामर्श दिया जा रहा है। चिकित्सकों ने लोगों से घरों और आसपास साफ-सफाई रखने तथा पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मच्छरों से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। शाम के समय हल्का भोजन लेने और खान-पान में सावधानी बरतने को भी कहा गया है। लगातार बुखार, खांसी या अन्य परेशानी होने पर समय रहते चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed