फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VIP numbers Craze in Dehradun highest VIP number sold for seven lakh 22 thousand Uttarakhand news in hindi

VIP नंबरों का क्रेज : शौक इस कदर हावी...7 लाख 22 हजार में बिका ये वीआईपी नंबर, इनकी भी लगी खूब बोली

Wed, 14 Feb 2024 11:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

वीआईपी नंबर खरीदने वाले वाहन स्वामियों की संख्या खासी है। परिवहन विभाग इन नंबरों को बेचकर खूब मालामाल हो रहा है। वर्तमान सीरीज एफएस से ही विभाग को 17 लाख 98 हजार रुपये की कमाई हुई है। वीआईपी नंबर के लिए यहां जानें कैसे करें आवेदन...

विज्ञापन
VIP numbers Craze in Dehradun highest VIP number sold for seven lakh 22 thousand Uttarakhand news in hindi
वीआईपी नंबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून में वीआईपी नंबरों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। यह शौक इस कदर हावी है कि परिवहन विभाग की वर्तमान सीरीज में एक वीआईपी नंबर को वाहन स्वामी ने सात लाख रुपये से अधिक कीमत चुकाकर खरीदा है।

विज्ञापन


इसके अलावा 11 हजार से दो लाख रुपये की कीमत चुकाकर वीआईपी नंबर खरीदने वाले वाहनस्वामियों की संख्या भी खासी है। परिवहन विभाग इन नंबरों को बेचकर खूब मालामाल हो रहा है। वर्तमान सीरीज एफएस से ही विभाग को 17 लाख 98 हजार रुपये की कमाई हुई है।

विज्ञापन


22 फैंसी नंबरों का आवंटन किया जा चुका
आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग पिछले कई सालों से वीआईपी नंबरों को बोली लगाकर आवंटित करता है। इसमें सर्वोच्च मांग वाले वीआईपी नंबर को सर्वोच्च बोलीदाता को प्रदान किया जाता है। प्रत्येक सीरीज में 32 वीआईपी नंबर होते हैं। वर्तमान में विभाग की एफएस सीरीज चल रही है। इसमें 22 फैंसी नंबरों का आवंटन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज में सबसे अधिक कीमत 0001 नंबर की लगी है। इसे जीटीएम बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स ने 7 लाख 22 हजार रुपये में खरीदा है। वहीं, 0009 नंबर को दो लाख 9 हजार रुपये में हेरिटेज इंफ्रास्पेस ने खरीदा है। 9999 नंबर को आशीष नेगी ने एक लाख 60 हजार रुपये में खरीदा। 0007 नंबर के लिए मनीष सिंह ने एक लाख 9 हजार रुपये चुकाए हैं।

0003 से लेकर 5555 तक की रही डिमांड
वीआईपी नंबरों का बजट से भी सीधा कनेक्शन है। जैसा बजट, वैसा नंबर इसलिए बहुत अधिक महंगे नंबर लेने वालों की अपेक्षा सामान्य बजट वाले नंबरों को खरीदने वाले वाहन स्वामी हमेशा अधिक होते हैं। इस बार की सीरीज में भी ऐसा ही रहा। चुनिंदा नंबरों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश नंबर 11 हजार से 84 हजार रुपये के बीच रहे। 0003 नंबर 84 हजार रुपये में बिका, जबकि 7000 नंबर 29 हजार में। इसके अलावा, 9000, 7777, 7000, 5555, 1111, 0999, 0777, 0100, 0099, 0077, 0055, 0011, 0008, 0006, 0005, 0004, 0002 नंबर 10 हजार से 29 हजार रुपये के बीच बिके। अधिकांश लोगों ने इन्हीं नंबरों में से अपना पसंदीदा नंबर चुना।
 

एफआर सीरीज में भी खूब लगी बोली
एफएस सीरीज से पहले एफआर सीरीज में भी वीआईपी नंबरों को लेकर खासा क्रेज था। इस सीरीज के 0008 नंबर के लिए 70 हजार रुपये कीमत लगाई गई थी, जबकि 1111, 3333, 4444 और 8888 को 25 हजार रुपये में बेचा गया।

0001 नंबर के लिए 7 लाख 66 हजार की सर्वोच्च बोली
0001 नंबर का क्रेज हमेशा से अधिक रहा है। राजधानी देहरादून में वर्ष 2022 में 0001 वीआईपी नंबर 7 लाख 66 हजार रुपये में नीलाम हुआ था। यह राज्य गठन के बाद किसी नंबर के लिए लगी सबसे अधिक बोली थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खुशखबरी...प्रदेश के 25 हजार उपनल कर्मचारियों का बढ़ेगा 10% मानदेय, कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

 

ऐसे करें वीआईपी नंबर के लिए आवेदन
वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। सड़क परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://morth.nic.in) पर अपना रजिस्ट्रेशन के बाद आप यहां फीस का भुगतान कर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। कई कैटेगरी में नंबरों को रखकर उनकी कीमतें तय की गई हैं। फीस जमा करने के बाद आप चुने गए नंबर की नीलामी में हिस्सा लेकर वीआईपी नंबर पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed