फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   vinod kapri making film on police horse shaktimaan.

मिस टनकपुर... के डायरेक्टर 'शक्तिमान' पर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री

Fri, 25 Mar 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Mar 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
vinod kapri making film on police horse shaktimaan.
विनोद कापड़ी की पहली फिल्म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

विधानसभा घेराव के दौरान घायल हुए पुलिस के घोड़े शक्तिमान प्रकरण पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। इस संबंध में उनकी टीम देहरादून में लगातार शूटिंग कर रही है।

विज्ञापन


बुधवार को इस डॉक्यूमेंट्री का टीजर व्हाट्स एप पर वायरल भी हो गया। टीजर की शुरुआत ‘डियर गणेश जोशी, बिफोर सेलिब्रेटिंग फेस्टिवल ऑफ कलर्स, वॉच दिस रेड’ से की गई है। टीजर से लग रहा है कि आने वाले दिनों में डॉक्यूमेंट्री सियासी गलियारों में बड़ी हलचल पैदा करने वाली है।
विज्ञापन


मिस टनकपुर से आए थे चर्चा में
सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ बनाकर सुर्खियों में आए विनोद कापड़ी कहते हैं कि घोड़े शक्तिमान की घटना उनके दिल को छू गई। जैसा उन्होंने दिल से महसूस किया है वैसा ही अपनी डॉक्यूमेंट्री में दर्शाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे कहते हैं कि मेरा राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। यह विषय वस्तु मेरे मन को छू गई लिहाजा मैं इस पर डॉक्यूमेंट्री बना रहा हूं।

वायरल हुए वीडियो में पुलिस के घोडे़ शक्तिमान की टांग काटते वक्त की झलकियां दिखाई गईं हैं। संजीदा अंदाज में पेश किए गए वीडियो का अंत ‘आई सी ह्यूमेंस बट नो ह्यूमैनिटी’ के स्लोगन के साथ होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed