फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers wandering for compensation by giving land to Transport Corporation

वर्कशॉप, स्मार्ट सिटी के लिए जमीन देने वाले मुआवजे को भटक रहे

Fri, 04 Nov 2022 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers wandering for compensation by giving land to Transport Corporation
परिवहन निगम को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वर्कशॉप के लिए जमीन देने वाले सेवलां खुर्द के ग्रामीण मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। उनका आरोप है कि निगम ने जमीन का अधिग्रहण किए बिना ही सीधे स्मार्ट सिटी को दे दी। मामले में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने विभागीय सचिव को परीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सेवलां खुर्द निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि उनके परिवार और कई ग्रामीणों से वर्ष 2003-04 में तीन-तीन हजार वर्ग मीटर जमीन ली गई थी, जिसका मुआवजा भी दिया गया था। इसके बाद आठ-आठ सौ वर्ग मीटर जमीन और ली गई, जिसका मुआवजा आज तक नहीं दिया गया। जमीन आज भी उनके ही नाम है। वर्ष 2012 में निगम ने दो पत्र डीएम को भेजे थे, जिस पर डीएम ने आपसी सहमति से अधिग्रहण की सलाह दी थी। उन्होंने बताया कि पहले सहमति बनी थी कि 25 हजार प्रति मीटर के हिसाब से मुआवजा मिलेगा। फिर सहमति बनी कि निगम इस आठ-आठ सौ वर्गमीटर जमीन के बदले सामने की ओर जमीन देगा। दोनों में ही निगम पलट गया। इस बीच निगम ने यह जमीन स्मार्ट सिटी के कार्यों के लिए दे दी। जमीन का न तो अधिग्रहण हुआ और न ही उन्हें मुआवजा मिला।
विज्ञापन

मामले में जयपाल सिंह ने परिवहन मंत्री चंदन रामदास को शिकायत की, जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौके पर ही परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को परीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए। निगम प्रबंधन का कहना है कि चूंकि यह आठ-आठ सौ वर्ग मीटर जमीन 2012 में ली गई थी, लिहाजा नियमानुसार उसी वक्त के सर्किल रेट और अब तक के ब्याज के हिसाब से निगम भुगतान को तैयार है। जमीन देने वाले ग्रामीण इस पर राजी नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed