फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers organize programs in the temple due

Dehradun News: छत गिरने के डर से मंदिर में कार्यक्रम करते हैं ग्रामीण

Sun, 29 Oct 2023 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers organize programs in the temple due
ग्राम पंचायत नेवी के पंचायत घर व मिलन केंद्र जर्जर हालत में हैं। मजबूरी में पिछले आठ साल से गांव की बैठक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम मंदिर परिसर में हो रहे हैं। कई बार ग्रामीण पुराने भवनों को ध्वस्त कर नए भवन बनाने के लिए ब्लॉक को प्रस्ताव भेज चुके हैं। लेकिन अब तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत नेवी में वर्ष 1995-96 में पंचायत भवन और मिलन केंद्र का निर्माण करवाया गया था। करीब 3.70 लाख रुपये में पंचायत भवन और एक लाख रुपये की लागत से मिलन केंद्र का निर्माण हुआ था। लेकिन मरम्मत के अभाव में दोनों भवन धीरे-धीरे जर्जर हो गए। पिछले आठ साल से दोनों भवनों की हालत बहुत ही खराब है।
विज्ञापन


हाल यह है कि भवनों की छत कभी भी ढह सकती है। दीवारों का प्लास्टर भी उखड़ कर गिर रहा है। भवन के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़िया उग आई है। पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा, पूर्व प्रधान सुभाष भाटी, मोहन भाटी, चरण दास, सीताराम आदि ने बताया कि कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से भवन निर्माण को लेकर लिखित रूप से पत्राचार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन








जर्जर भवनों को लेकर ब्लॉक को कई बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने का इंतजार है। गांव में एक नया सामूहिक भवन और एक प्रधान कार्यालय का निर्माण भी प्रस्तावित है। -नीलम संवाई, ग्राम प्रधान







भवनों के निर्माण का प्रस्ताव आया है। शासन को बजट के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। - मटोर सिंह, ब्लाॅक प्रमुख, कालसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed