{"_id":"5af3dbe04f1c1b9f098b9268","slug":"villager-angry-on-murder-at-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी: युवक की हत्या की आशंका पर स्थानीय लोगों ने घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी: युवक की हत्या की आशंका पर स्थानीय लोगों ने घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर लगाया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Thu, 10 May 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
villager angry on murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिलंगना ब्लॉक के घैरका गांव के युवक पंकज दास (32) पुत्र सोहन दास की हत्या की आंशका जातते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने घनसाली-केदारनाथ मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह लगाए गए इस जाम में दर्जनों चारधाम यात्री वाहन फंस गए। जानकारी के मुताबिक पिछले 12 दिनों से पंकज दास लापता चल रहा था। बुधवार की शाम रगड़ी के समीप गदेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान होने के कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक शादी में बैंड बजाने का काम करता था। बीते 28 अप्रैल को वह म्यार गांव में एक शादी समारोह में बैंड बजाने के लिए गया हुआ था, लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह स्वीच ऑफ मिला। काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चल पाया था। स्थानीय लोगों को शांत कराने के लिए एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन