फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Village head Murder Main Accused Arrested in Roorkee

ग्राम प्रधान हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता वकील से मिलते वक्त गिरफ्तार, जारी हुआ था लुक आउट सर्कुलर

Thu, 16 Jan 2020 06:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Jan 2020 06:06 PM IST
सार

  • पिछले महीने रामनगर कोर्ट के बाहर हुई थी हत्या, अब तक पांच लोग जा चुके हैं जेल

विज्ञापन
Village head Murder Main Accused Arrested in Roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में ग्राम प्रधान कमरे आलम की हत्या में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आबिद के भाई आशिक को पुलिस ने मंगलौर में वकील से मिलते समय गिरफ्तार कर लिया। विदेश भागने की आशंका में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। अब तक पुलिस इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। 

विज्ञापन


झबरेड़ा के गांव नगला कूबड़ा निवासी ग्राम प्रधान कमरे आलम की 20 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जमशेद, रुड़की ब्लॉक प्रमुख के पति नदीम और कमेलपुर गांव निवासी आबिद, उस्मान, आकिल के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने नौ जनवरी की रात शूटर नसीम समेत दिलशाद और सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आबिद को गिरफ्तार किया था।

वहीं, हत्या के षड्यंत्र में आबिद के छोटे भाई आशिक समेत जीजा उस्मान, जीजा के बड़े भाई वसीम, दिल्ली निवासी फरहान के नाम सामने आए थे। पुलिस तभी से इनकी गिरफ्तारी को दबिश को दबिश दे रही थी।

इसी बीच पुलिस ने आशिक के विदेश भागने की आशंका में देशभर में लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आशिक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। बुधवार को सूचना मिली थी कि आबिद अपने वकील के साथ मंगलौर आने वाला है।

पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर वकील से मुलाकात करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आशिक मुख्य षड्यंत्रकर्ता था। उसने खुद को बचाने के लिए हत्या वाले दिन दिल्ली पुलिस के 100 नंबर पर कॉल की और घटनाक्रम के बारे में बताया। साथ ही खुद फंसाने की बात बताई थी। उन्होंने बताया कि आशिक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed